अंकुश मीणा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:10 हजार रुपए का था इनाम घोषित, 6 महीने से चल रहा था फरार

बहुचर्चित अंकुश मीणा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामअवतार को सरमथुरा सीओ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। सरमथुरा सीओ नरेंद्र मीणा ने बताया कि 6 महीने पहले थाना क्षेत्र के मठमल्ल का पुरा गांव के पास रास्ते से निकलने के विवाद को लेकर छात्र अंकुश मीणा और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद छात्र अंकुश मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने छात्र का शव थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया था। मामले में फरार चल रहे आरोपी रामअवतार उर्फ औतार (39) पुत्र लाल सिंह निवासी मठमल्ल का पुरा की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सीओ ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश सिंह की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी को सोनी बटीकरा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने बताया कि हत्याकांड के मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड के आरोपी रामअवतार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *