दुर्ग|आदर्श महिला समिति कर्मचारी नगर दुर्ग और शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीपी शुगर, सिकलिन, नेत्र जांच के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। बुजुर्गों का वयवंदन कार्ड भी बनाया गया है। इस दौरान लगभग 90 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मुख्य अतिथि महापौर अलका वाघमार रहीं। विशेष अतिथि पार्षद खिलावन मटियारा थे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों व उनके 25 स्टाफ ने सेवाएं दी। समिति की अध्यक्ष इन्दु ढोक ने सभी का सम्मान किया। महापौर ने कहा कि अंगदान करना भी सबसे बड़ा दान है। लोगों को इसका महत्व समझना चाहिए। बबीता रोडगे, मीना पटले, अनिता वर्मा, पूर्णिमा टंडन, वैशाली मेश्राम, अनिता रामटेके, प्रमिला खापर्डे, विशाखा खापर्डे, ज्वाला वंजारी, प्रतिभा बंसोड़ आदि उपस्थित रहीं।


