रांची| सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में साई धुर्वा सी बनाम पेस सीए मैच हुआ। इसमें पेस सीए ने 30 ओवर में 179/6 रन बनाए। इसमें पुरुस ने 51 रन, शुभ आर्य ने 30 रन बनाए।आद्विक ने 3 विकेट, आरित, हिमांशु और शिवम ने एक-एक विकेट लिए। साई धुर्वा सी ने 28.1 ओवर में 120/10 रन बनाए। कार्तिक ने 18, हैप्पी ने 17, माधव ने 17 रन बनाए।


