अंडर-16 क्रिकेट में चैलेंजर्स ने दर्ज की शानदार जीत:फैजान के 61 रन और इरफान की घातक गेंदबाजी से टर्मिनेटर्स को 72 रन से हराया

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में सिंहभूम चैलेंजर्स ने अपनी विजयी लय को बरकरार रखा। चैलेंजर्स ने सिंहभूम टर्मिनेटर्स को 72 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बनाए। फैजान सोहेल अंसारी ने 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। कप्तान कृपा सिंधु चंदन ने 47 रन और देवजीत डे ने 29 रनों का योगदान दिया। टर्मिनेटर्स की ओर से प्रिंस कुमार यादव ने 4 विकेट और चंदन प्रसाद ने 2 विकेट लिए। मो. इरफान ने 7 रन देकर 3 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करते हुए टर्मिनेटर्स की टीम 29.4 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से चिन्मय राय ने 40 और हितेष वैद्य ने 32 रन बनाए। चैलेंजर्स के चाईनामैन गेंदबाज मो. इरफान ने 7 रन देकर 3 विकेट झटके। विप्लव मंडल ने 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ चैलेंजर्स के 8 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है और उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। मैच के बाद फैजान सोहेल अंसारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *