पश्चिमी सिंहभूम में प्रथम नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उद्घाटन मैच में सिंहभूम चैलेंजर्स ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को 74 रनों से हरा दिया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। रमन प्रधान नाबाद 34 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। कप्तान कृपा सिंधु चंदन ने 29 और प्रशांत कुमार गोप ने 26 रन का योगदान दिया। वासुदेव सुन्डी को 2 विकेट मिले ब्लास्टर्स के गेंदबाज आदित्य कुमार यादव ने 4 विकेट लिए। वासुदेव सुन्डी को 2 विकेट मिले। कृष्णा महतो और रौशन सिंह यादव ने 1-1 विकेट हासिल किए। पियूष महतो ने सर्वाधिक 17 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लास्टर्स की टीम 18.5 ओवर में महज 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पियूष महतो ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। चैलेंजर्स के विप्लव मंडल, मो. इरफान और फैजान सोहैल अंसारी ने 2-2 विकेट झटके। जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराया। शानदार प्रदर्शन के लिए विप्लव कुमार मंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


