भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद किशन सिंह गड़गज को समर्पित तीन दिवसीय खेल मुकाबले का समापन गांव बडिंग में बुधवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में पंजाबी कलाकार बीन्नू ढिल्लों, एम्मी विर्क और करमजीत अनमोल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंची। बीन्नू ढिल्लों ने कहा कि हॉकी और कबड्डी पंजाब की शान रहे हैं और पंजाब के खिलाड़ियों ने इन खेलों में भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के मुकाबले हमारे युवाओं को खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करते हैं और इस आयोजन के लिए उन्होंने गांव बडिंग के लोगों को बधाई दी। खेल मुकाबले सोसायटी के प्रधान अमृत पाल सिंह बिट्टा की देखरेख में सम्पन्न हुए। उन्होंने कही कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जत्थेदार किशन सिंह गड़गज के 100वीं सलाना शताब्दी को समर्पित यह टूर्नामेंट करवाया गया है। हॉकी टूर्नामेंट का अंडर-18 फाइनल मुकाबला सुरजीत हॉकी सोसायटी ने जीत लिया जबकि ओपन क्लब मुकाबला गांव बडिंग की टीम ने जीता। विजेता टीम के लिए 51 हजार का इनाम तथा दूसरे नंबर पर आने वाली टीम के लिए 31 हज़ार इनाम दिया गया। इस दौरान सोसायटी से लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, सेक्रेटरी, भूपिंदर भुप्पी मेंबर, भूपिंदर पिंदा मेंबर, दलविंदर सिंह मौजूद रहे ।


