भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर जितेंदर जोरवाल मुख्यातिथि मौजूद रहे है और खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। दूसरे दिन पीएयू के खेल मैदान में नेटबाल अंडर-17 बॉयज, गर्ल्स, हैंडबॉल अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स के मुकाबले हुए। कराटे अंडर-14 और जूडो के अंडर-19 के मुकाबले भी करवाए गए। अंडर-19 हैंडबॉल लड़कों के मुकाबले में महाराष्ट्र ने बिहार को 28-23 से, केरला ने पश्चिम बंगाल को 31-18 से, हरियाणा ने पांडिचेरी को 31-08 से, तमिलनाडु ने कर्नाटक को 35-10 से हराया। पंजाब ने चंडीगढ़ को 36-13 से करारी शिकस्त दी। राजस्थान ने सीबीएसई के कड़े मुकाबले में राजस्थान ने 39-36 से जीत दर्ज की। अंडर-19 हैंडबॉल गर्ल्स के मुकाबले में सीबीएसई ने झारखंड को हराया। दिल्ली ने तेलंगाना को हराया। केरला ने आईपीएसई को हराया। गुजरात ने उत्तराखंड को, पंजाब ने मध्यप्रदेश को हराया। डीएवी ने जम्मू-कश्मीर को 13-10 से हराया। नवोदया और बेस्ट बंगाल का मैच टाय रहा। हरियाणा ने राजस्थान को 31-16 से पराजित किया। आंध्रा प्रदेश और बिहार के बीच मैच एक तरफा रहा। बिहार ने आंध्रा प्रदेश को 23-11 से हराया। पांडिचेरी ने मध्यप्रदेश को 25-18 से हराया। बिहार ने जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त: अंडर-17 नेटबॉल लड़के के मुकाबले में कर्नाटक ने गुजरात को 31-15 से, हरियाणा ने तमिलनाडु को 28-13, डीएवी ने तेलंगाना को 22-20 से, आसाम ने सीबीएसई को 25-10, आईपीआई एसई ने आंध्रा प्रदेश को 22-19 से पराजित किया। पांडिचेरी ने उड़ीसा को 18-10 से, बिहार ने जम्मू-कश्मीर को 23-09 से हराया। वहीं, अंडर-17 नेटबॉल गर्ल्स के मुकाबले में आसाम ने सीबीएसई डब्ल्यू एसओ को 22-01 से हराया। दिल्ली ने गुजरात को 19-09 से आसानी से शिकस्त दी। वहीं हरियाणा ने चंडीगढ़ को 27-16 से हराया। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर को 18-03 से करारी शिकस्त दी। महाराष्ट्र ने ओडिसा का मुकाबला शानदार रहा और आखिरी तक जीत-हार का फैसला करना मुश्किल था। अंत में ओडिसा के खिलाड़ियों ने 18-16 से जीत दर्ज की। आईपीएससी ने सीबीएस ईडब्ल्यू.एसओ को 16-02 से पराजित किया। तेलंगाना और गोआ के बीच हुए मुकाबले में गोआ 22-21 से विजेता रहा। अंडर -14 कराटे लड़कों के मुकाबले में 25 किलो ग्राम से कम भार में अरमान (पंजाब) ने पहला, वीर सचिन देलो (महाराष्ट्र) ने दूसरा, सत्याजीथ देवरथ (वेस्ट बंगाल) और आर्यन (विद्या भारती) ने तीसरा स्थान लिया। 55 किलो से कम भार में समर्थ (पंजाब) ने पहला, आर्यन मुरली (तेलांगना) ने दूसरा, एस.सुजान सिंह (तामिलनाडू) और साहिल (दिल्ली) ने तीसरा स्थान लिया। 35 किलो से कम भार में गंभीर (पंजाब) ने पहला, कांची हबीस (आंध्रप्रदेश) ने दूसरा, उमांश (तामिलनाडू) और हिमांशु (वेस्ट बंगाल) ने तीसरा स्थान लिया। 45 किलो से कम भार में इशांत (पंजाब) ने पहला, विराट भल्ला (दिल्ली) ने दूसरा, नमन शर्मा (विद्या भारती) और कुंदन कुमार (बिहार) ने तीसरा स्थान लिया। जूडो (अंडर 19) लड़कों के 55 किलो भार में साहिल (पंजाब) ने पहला, विवेक कुमार (छतीसगढ़) ने दूसरा, मोहित हरियाणा और टी जंपा (तेलगांना) ने तीसरा स्थान लिया। 90 किलो से अधिक भार वर्ग में वीर दविंदर (पंजाब) ने पहला, बबनूर सिंह (सी.बी.एस.ई) ने दूसरा, रेशव (बिहार) और अर्जित रावत (दिल्ली) ने तीसरा स्थान लिया। लड़कियों के 48 किलो भार में एंजल (चंडीगढ़) ने पहला, एश्वर्य (केंद्रीय विद्यालय) ने दूसरा, भक्ति भौंसले (महाराष्ट्र) और सृष्टि (उत्तर प्रदेश) ने तीसरा स्थान लिया। 70 से अधिक भार वर्ग में कंवलप्रीत कौर (पंजाब) ने पहला, प्रगति (हरियाणा) ने दूसरा, शैली गुप्ता (मध्यप्रदेश) और शैली ब्रिजेश (महाराष्ट्र) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।