अमृतसर| अमृतसर रेसलिंग एसोसिएशन और पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से अंडर-20 ग्रीको रोमन स्टाइल पंजाब कुश्ती चैंपियनशिप शुक्रवार को गोलबाग स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंजाब के अलग-अलग जिलों से 100 से अधिक पहुंचे पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार दांव-पेच दिखाए। इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला और पंजाब भाजपा की कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने पहलवानों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान रमण बख्शी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया।


