अंडर-23 क्रिकेट में पश्चिमी सिंहभूम सेमीफाइनल में:हजारीबाग को 145 रनों से हराया, अब 5 मार्च को जमशेदपुर से मुकाबला

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा लातेहार में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने हजारीबाग को 145 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पश्चिमी सिंहभूम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 274 रन बनाए। जवाब में हजारीबाग की टीम 27.3 ओवर में महज 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सेमीफाइनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला जमशेदपुर से अब सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को बोकारो में होगा। इस मैच में पश्चिमी सिंहभूम का सामना जमशेदपुर से होगा। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए तन्मय तंतुबाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *