अंडर 23 चैंपियंस ट्रॉफी; मेवाड़ रॉयल्स और बीसीए भीलवाड़ा टीम ने मैच जीते

भास्कर संवाददाता |भीलवाड़ा यंग क्लब वह रमन लांबा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सुखाड़िया स्टेडियम पर चल रही है प्रथम राज्य स्तरीय अंडर 23 भीलवाड़ा चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन खेले गए मैच में मेवाड़ रॉयल्स में केटी अकेडमी उदयपुर को 95 रन से व बीसीए भीलवाड़ा ने 10 स्क्वायर अकादमी को 85 रन से हराकर लगातार तीसरा मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मेवाड़ रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाएं, सर्वाधिक हार्दिक गौड़ में 83 रन बनाए, युवराज सिंह ने तीन विकेट, पार्थ पालीवाल ने दो विकेट लिए। जवाब में केटी एकेडमी 16 ओवर में 54 रन पर आउट हो गई, युवराज सिंह ने 13 रन बनाए। आर्यन चंद्रा व श्रेष्ठ पंत ने तीन-तीन विकेट, हर्ष सांखला ने दो विकेट लिए। हार्दिक गौड़ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे खेले गए मैच में बीसीए भीलवाड़ा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाएं जिसमें सर्वज्ञ पानेरी ने 70 रन, यथार्थ व गजल ने 29 -29 रन एवं अपूर्ण व शौर्य ने 23-23 रन बनाए। फैजान, गर्वित व नौरत सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में 10 स्क्वायर अकैडमी 15 ओवर में 95 रन पर आउट हो गई ,रघुवीर सिंह ने 27 रन ,कमलेश 22 रन वह सारांश ने 15 रन बनाए,शिवम ओझा ने चार विकेट, अथर्व मालू ने तीन विकेट, दिव्यांश जैन व अनिल ने एक-एक विकेट लिया। सर्वज्ञ पानेरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बुधवार को मेवाड़ रॉयल्स व 10 स्क्वायर अकादमी के बीच मैच खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *