अंतरराज्यीय गिरोह कर रहा नशे का कारोबार:ट्रक वालों को देते थे डोडा चूरा-अफीम, 4 तस्कर गिरफ्तार

आदिवासी जिले में नशे की खेती का कारोबार 4 साल से चल रहा है। 2021 से अंतरराज्यीय गिरोह बैतूल में सक्रिय है, जो हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों को अफीम और डोडा चुरा सप्लाई करता है। पुलिस ने बुधवार रात शाहपुर और बैतूल में ढाबा चलाने वाले राजस्थान निवासी हनुमान विश्नोई, आशाराम और हरदा निवासी रितेश विश्नोई को 274 ग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया। चोपना की महिला ममता डाली बंगाली को भी गिरफ्तार किया है। एसपी निश्चल झारिया ने बताया अफीम की खेती अंतरराज्यीय गिरोह कर रहा है। राजस्थान, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से इसके तार जुड़े हैं। रतलाम : एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त रतलाम में गुरुवार को पुलिस ने जावरा फाटक क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स और कार जब्त की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम असद (32) पिता आबिद अली निवासी महुपुरा पटेलवाड़ी जिला शाजापुर और हुसैन (44) पिता राशिद खान निवासी बोहरा बाखल बताया। जब्त की गई एमडी ड्रग्स की कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *