अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली से चोरी हुआ हाइवा गुजरात से बरामद, चोरों ने बदल दी थी नंबर प्लेट

छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुजरात के दाहोद से चोरी का हाईवा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। मामला 26 फरवरी का है। ठेकेदार धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर का हाइवा (नंबर CG 10 BN 5500) रात करीब 9 बजे बरेला में गजेन्द्र टायर दुकान के सामने खड़ा था। ड्राइवर दीपक निषाद चाबी दुकान में छोड़कर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने हाईवा चोरी कर लिया। बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी भोजराम पटेल ने चोरों को पकड़ने टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक सफेद स्कॉर्पियो, हाइवा का पीछा करती दिखी। दोनों वाहनों के रूट की जानकारी जुटाई गई। चोरों ने बदल दी थी हाइवा की नंबर प्लेट जांच में पता चला कि चोरों ने ने हाइवा की नंबर प्लेट बदल दी थी। गुजरात के दाहोद में स्थानीय क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर हाइवा और स्कॉर्पियो को जब्त किया। दोनों वाहनों की नंबर प्लेट गायब थीं। पुलिस ने आरोपियों से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कुल बरामदगी की कीमत 52.75 लाख रुपए है। इसमें हाइवा की कीमत 45 लाख और स्कॉर्पियो की कीमत 7.50 लाख रुपए है। जरहागांव पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवा ट्रक (CG 10 BN 5500) की डीजल टंकी का लॉकर तोड़कर वाहन चोरी कर रहे थे और स्कॉर्पियो से उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने गुजरात से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी और चोरी का तरीका
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक हरियाणा के जिला पलवल का रहने वाला अकरम खान (25 वर्ष) और दूसरा आजाद मियां (26 वर्ष) उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा का है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी मोहम्मद (निवासी सिंगार, हरियाणा) और दो अन्य के साथ मिलकर हाईवा चोरी करने की साजिश रची थी। उन्होंने हाईवा में लिखे “अंशु कंस्ट्रक्शन, पंडरिया” के कुछ हिस्से को मिटा दिया और फिर उसे ग्राम बरेला से मसना गोड़खाम्ही पंडरिया, जबलपुर (मध्य प्रदेश) होते हुए गुजरात ले जाने की योजना बनाई। पांच मोबाइल बरामद और इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद
पुलिस ने हाईवा, घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों अकरम खान और आजाद मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *