अंतरराष्ट्रीय कॉलेजियम में छात्रों ने प्रस्तुत किए शोध प्रोजेक्ट

बिलासपुर| विज्ञान एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के भौतिकी विभाग में इंटरनेशनल कॉलेजियम ऑन कम्प्यूटेशनल मटेरियल साइंस का आयोजन किया गया। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. एके साव ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है। कॉलेजियम में देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने सहभागिता की। प्रो. मोहन एल. वर्मा (शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई) ने कम्प्यूटेशनल नैनोमैटेरियल अनुसंधान पर प्रकाश डाला। डॉ. मोहम्मद गंडूजी (यूनिवर्सिटी ऑफ हेल, सऊदी अरब) ने उन्नत कम्प्यूटेशनल तकनीकों पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. इमरान उल्लाह (फ्रेडरिक-अलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी, जर्मनी) ने संरचनात्मक विश्लेषण में आधुनिक गणनात्मक विधियों की भूमिका बताई। प्रो. सजल बिस्वास (कृष्णनगर विमेंस कॉलेज, पश्चिम बंगाल) ने उभरते शोध क्षेत्रों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर विद्यार्थियों की परियोजना प्रस्तुतियां रहीं। प्रतियोगिता में श्रेया दुबे ने प्रथम, श्रुति साहू ने द्वितीय और काजल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *