अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने दी महिला अधिकारों की जानकारी, आत्मनिर्भर बनने पर जोर

भास्कर न्यूज | कवर्धा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कबीरधाम पुलिस ने अभिव्यक्ति योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और एएसपी पुष्पेंद्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम थाना कुंडा में हुआ। एसडीओपी पंडरिया भूपत धनेश्री ने इसका पर्यवेक्षण किया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए गए। 1091 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी संकट में तुरंत संपर्क करने की अपील की। स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद सत्र हुआ। इसमें आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें निडर रहने और किसी भी परेशानी में पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया। ​ इस संबंध में कबीरधाम पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अभिव्यक्ति योजना में तेली टोला में भी हुआ कार्यक्रम कबीरधाम पुलिस ने अभिव्यक्ति योजना के तहत ग्राम तेली टोला में भी महिला जागरूकता कार्यक्रम किया। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिलाओं को पुलिस से जोड़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *