भास्कर न्यूज | गिरिडीह भाकपा माले की ओर से महुआटांड़ और पीरटांड़ प्रखंड में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महुआटांड़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में राजेश सिन्हा ने कहा कि महिलाएं सामाजिक कार्यों में पहले से ही सक्रिय हैं, अब राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं को हर गांव में जोड़कर उनके मुद्दों को उजागर करने, संबंधित विभाग में आंदोलन करने और राजनीतिक एवं अधिकार संबंधी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं की समस्याओं और सुरक्षा के लिए कार्य जल्द ही दिखाई देगा। माले नेता कन्हाई पांडेय और मसूदन कोल ने कहा कि प्रखंड स्तर पर की गई बैठक पूरे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में संदेश फैलाएगी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने और संगठन में जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर लखन कोल, भीम कोल और सभी प्रखंड कमेटी ने सहमति व्यक्त की। माले नेत्री प्रीति भास्कर ने कहा कि नगर कमिटी भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। उन्होंने बताया कि सारा साहिन के साथ बैठक शुरू कर दर्जनों महिलाओं को शामिल किया जाएगा। अजीत राय ने कहा कि पीरटांड़ और मधुबन क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा और होली के पहले इसकी तैयारियां पूरी कर दी जाएंगी। बैठक में शामिल महिलाओं में हेमवती देवी, लीला देवी, बलसुमी देवी, गीता देवी, कसनी देवी, गुलाब देवी, शांति देवी, सोनारी देवी के साथ गुलाब कोल, लखन कोल, भीम कोल आदि थे।


