अंतरराष्ट्रीय मैराथन को लेकर दोपहर बाद से ही ट्रैफिक डायवर्ट:एसपी के अनुसार रात 11:45 के बाद डायवर्ट करना था,जानिए कहा से जांएगे वाहन

रविवार सुबह होने वाली अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन को लेकर अलवर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई है। शनिवार दोपहर बाद से ही इंदिरा गांधी स्टेडियम और प्रताप ऑडिटोरियम के आसपास जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पहले बताया था कि ट्रैफिक रात 11 बजकर 45 मिनट के बाद डायवर्ट किया जाएगा, लेकिन तय योजना से पहले ही ट्रैफिक को मोड़ दिया गया। इसके कारण मोती डूंगरी की तरफ से सचिवालय, कटी घाटी ढाई पेड़ी जाने वाले वाहन चालकों को अब 200 फीट हाईवे होकर जाना पड़ रहा है। पहले क्या था प्लान… पुलिस के अनुसार शनिवार रात 11:45 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहना था। ट्रैफिक प्लान-ए के तहत एसएमडी सर्किल से मोती डूंगरी, भवानी तॉप, कटी घाटी, भूगोर तिराहा और घोड़ाफेर सर्किल से ढाई पैड़ी तक का रास्ता पूरी तरह बंद रखने की योजना थी। इसके अलावा ढाई पैड़ी और भूगोर तिराहा से शहर के अंदर जाने वाला ट्रैफिक भी बंद रहना था। अब शनिवार दोपहर बाद से ही ट्रैफिट डायवर्ट कर दिया है। प्लान-बी के तहत जयपुर, शाहपुरा, विराट नगर और थानागाजी सहित अन्य रास्तों से आने वाली बसों और वाहनों को नटनी का बारा, मालाखेड़ा, भूगोर तिराहा, सामोला चौक और हनुमान चौराहे के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा। रोडवेज बसों के रूट भी इसी के अनुसार बदले गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *