महासमुंद| जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक 17 फरवरी को समय-सीमा बैठक के बाद जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीयन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निराकरण एवं संबंधित एजेंसियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


