अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर बुधवार को विदिशा के रविंद्र नाथ टैगोर संस्कृत ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीता पर आधारित अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर दो अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें लाडली बहना के खाते में राशि ट्रांसफर और मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का भी शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में गीता पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जैसे गीता का पाठ, गीता भजन , गीता व्याख्यान सहित गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो गीता के संदेशों को फैलाने और लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ-साथ अलग-अलग संगठनों के सदस्य और गीता संगठन से जुड़े सदस्य भी शामिल रहे। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय गीत जयंती के अवसर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। विदिशा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीता पाठ भगवान कृष्ण की जीवनी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का भी शुभारंभ हुआ इसके साथ दो अन्य कार्यक्रम रखे गए थे। लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहन के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी की गई है और मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना का शुभारंभ हुआ है। परिसर में एक शिविर लगाया गया है जो हितग्राही योजना में छूट गए थे, उनके आवेदन लिए जा रहे हैं उन्हें मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है। अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ दिया गया। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। वहीं, भोपाल में गीता पाठ करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है, जो की किसी भी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिला पंचायत सीईओ प्रभारी पंकज जैन ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में विदिशा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीता आधारित कार्यक्रम किए गए। मुख्य रूप से गीता पाठ गीत भजन गीत व्याख्यान गीता क्विज, गीता श्लोक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए ।


