अंतर-राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत 37 प्रतिभागी ने भाग लिया

लुधियाना| पंजाब और उत्तराखंड के बीच अंतर-राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन माई भारत की तरफ से 10 से 14 फरवरी तक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और युवा नेतृत्व विकसित करना था। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से आए 35 युवाओं और 2 एस्कॉर्ट्स सहित कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को इंटरेक्टिव जागरूकता सत्रों, औद्योगिक भ्रमण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से विविध सीखने के अवसर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन समारोह के साथ किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुति, युवाओं के साथ संवाद तथा मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संबोधन शामिल रहा। पंजाब और उत्तराखंड की कृषि और वानिकी पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। युवाओं ने प्रसिद्ध एवॉन साइकिल्स जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया। कार्यक्रम में योग सत्र, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब जैसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण तथा सार्वजनिक स्थलों पर मनोरंजक गतिविधियां भी शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *