अंतिम संस्कार से पहले पीहर और ससुराल पक्ष विवाद:पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, कल मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम

कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद पीहर और ससुराल पक्ष के बीच विवाद गहरा गया। मृतका के शव के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला थाने तक पहुंच गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी प्रतिमा की दहेज की मांग को लेकर हत्या की गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाए। वहीं गुमानपुरा थाना के एसआई ने बताया कि अंतिम संस्कार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया, लेकिन सूर्यास्त हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली गई थी, लेकिन पीहर पक्ष के विरोध के चलते कार्रवाई रोक दी गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *