संस्कारधानी में सावन का पवित्र माह श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सावन सोमवार को हजारों शिवभक्त कांवड़ में जल भरकर भगवान शिव को अर्पित कर रहे हैं। श्री बागेश्वर धाम मंदिर में श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सावन महोत्सव शिवभक्ति और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। अब तक तीन सोमवार को तीन कांवड़ यात्राएं निकाली गईं। इनमें हरित कांवड़ यात्रा, सिंदूर तिरंगा कांवड़ यात्रा और श्रीराम-हनुमान-शिव त्रिदेव की कांवड़ यात्रा शामिल हैं। इन यात्राओं के माध्यम से पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म का संदेश दिया गया। अब अंतिम सोमवार को श्री बागेश्वर धाम गौ-सेवा प्रेरणा कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य गोमाता की सेवा और सुरक्षा का संदेश देना है। तैयारी में बागेश्वर धाम के सेवक पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, मयंक शर्मा, भावनेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल और राजेश शर्मा जुटे हैं। सनातन धर्म में गोमाता के हर अंग में देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसी भाव से यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में भी आकर्षक झांकियां रहेंगी।