बालोद | जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में कई बसें खटारा हालत में चल रही हैं। इन बसों की खिड़कियां, दरवाजे और सीटें सही सलामत नहीं हैं। यात्री इन बसों में सफर करते समय खतरे में पड़ जाते हैं, क्योंकि बसों की खराब स्थिति सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। इन सड़कों पर कम बसे चलने के कारण ठंूस-ठूंस कर यात्रियों को भरी जाती है। परिवहन विभाग नियमित जांच भी नहीं करते है। -देवानंद सिन्हा, बालोद


