बालोद| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम अंधियाटोला में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू थी। अध्यक्षता देवारभाट सरपंच वर्षा चांडक ने की। विशेष अतिथि पंच गोमती पोषार्य, चैतराम कोठारी, रतन कोठारी, आनंद करपाल, जरीना थे। शिविर में प्रभात फेरी, परियोजना कार्य के अंतर्गत बौद्विक परिचर्चा, ग्राम संपर्क, देशी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल, आंगनबाड़ी, स्कूल परिसर के पीछे की सफाई की गई। पांचवें दिन जिला संगठक डॉ. लीना साहू ने शिविर के महत्व को बताया गया। स्वयं सेवको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे नशा एवं दहेज पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य शिबानी नंदी, व्याख्याता बीके पटेल, आरएन देशमुख, नीता, सुनीत, राणा नेताम, बी साहू, बीआर साहू उपस्थित थे।


