अंबाला में नशे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार:पुलिस ने 12 किलो भुक्की बरामद किया, दोनों आरोपी बठिंडा के रहने वाले

अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर झाड़मड़ी बैरियर के पास पुलिस ने गश्त के दौरान 12 किलोग्राम भुक्की के साथ एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बठिंडा जिले के निवासी कृष्ण सिंह और रमणदीप कौर के रूप में हुई है। थाना लालड़ू के एएसआई जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित झाड़मड़ी बैरियर के पास नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक और युवती बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू किया। तलाशी लेने पर भुक्की बरामद तलाशी लेने पर उनके बैग से 12 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि बरामद भुक्की कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थाना पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *