अंबिकापुर की साक्षी को सीए की परीक्षा में मिली सफलता

अंबिकापुर | शहर की होनहार छात्रा साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अंबिकापुर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर सहित परिजनों में हर्ष का वातावरण है। साक्षी, अमरजीत अग्रवाल (टिटू) और अंजना अग्रवाल की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक व स्कूली शिक्षा अंबिकापुर से प्राप्त की। प्रारंभ से ही मेधावी रही साक्षी ने लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की। सीए जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण करना उनकी लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सहयोग और बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *