अंबेडकर-अडाणी-मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:राजस्थान में गहलोत-पायलट एक मंच पर आए; बिहार में पुलिस ने पैदल मार्च रोका

कांग्रेस पार्टी अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान, अडाणी मुद्दे और मणिपुर हिंसा को लेकर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी सभी राज्यों के राजभवन तक मार्च निकाल रही है। राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक मंच पर नजर आए। बिहार के पटना में कांग्रेस के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोक दिया। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में स्थित राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस ने नेकलेस रोड स्मारक से राजभवन तक ‘चलो राज भवन’ रैली निकाली। असम के गुवाहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की। बिहार के पटना में कांग्रेस पार्टी के राजभवन मार्च को प्रशासन ने रोक दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। मार्च रोकने के बाद विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कारोबारी गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग और मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने पैदल मार्च कर राजभवन का घेराव किया जाएगा। सचिन पायलट ने कहा कि कौन नेता आया, नहीं आया। इधर-उधर की बातें छोड़ो। सब एक हैं। एक साथ लड़ेंगे और चार साल बाद सरकार लेकर आएंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- अंबेडकर का नाम लेना फैशन है तो हम यह फैशन करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से अडाणी मामले में जेपीसी बनाने की मांग कर रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें… हिमाचल प्रदेश के शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में होटल राहत से राजभवन तक मार्च निकाला। प्रतिभा सिंह ने कहा- डेढ़ साल से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अराजकता का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… संसद में भी हंगामा
अंबेडकर के अपमान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री के बयान के खिलाफ संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाह के इस्तीफे की मांग की है। पूरी खबर यहां पढ़ें… केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढोंग कर रहे हैं। दरअसल, मंगलवार यानी 17 दिसंबर को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था- वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, अगर उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *