अंबेडकर के खिलाफ बयान, युवा कांग्रेस ने जलाया शाह का पुतला

अंबेडकर के खिलाफ बयान, युवा कांग्रेस ने जलाया शाह का पुतला
अनूपपुर।
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में देश भर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा और गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने व मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की जा रहा है। इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के कोतमा गांधी चैक में घंटों बैठकर भाजपा सरकार व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह का पुतला जलाया गया और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान के नेतृत्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय से हाथों में बाबासाहेब अंबेडकर का छायाचित्र लेकर कोतमा गांधी चैक तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और गांधी चैक पहुंच हाथों में बाबासाहेब अंबेडकर का छायाचित्र लेकर बीच सड़क पर बैठकर घंटों तक भाजपा सरकार, गृहमंत्री, प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और अंत में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक दिया गया, जिसे पुलिस रोकने में नाकाम रही, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जमकर नारेबाजी करते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *