अंब में यूपी के 5 लोग घायल:काम करने के दौरान गिरी दीवार, दो हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के थाना अंब क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। लोअर भंजाल गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में काम के दौरान दीवार गिरने से 5 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घायल मजदूरों की पहचान तूफानी, फुलबती, राजू, जितेंद्र और नेपाली के रूप में हुई है। हादसे में एक पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों को दौलतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन घायलों को सिविल अस्पताल अंब में इलाज के लिए ले जाया गया है। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उनकी सूझबूझ से कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई। डीएसपी वसुधा वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *