अकलेरा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवक के कब्जे से 49 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 5 लाख रुपए है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अकलेरा थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही है। इसी के चलते नेशनल हाईवे 52 पर अकलेरा थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान रूपचंद पुत्र कालूराम तंवर को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 49.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


