अकाली सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का हल रहेगी पहल : सुखबीर

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिअद व्यापार विंग के प्रमुख एवं कोर कमेटी सदस्य राजिंदर सिंह मरवाहा की अगुवाई में शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान के निवास पर व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभात ऑटो के एमडी उपकार सिंह, दारा स्टूडियो के प्रमुख सन्नी दारा, होटलियर और हरपाल सिंह अहलूवालिया ने विशेष तौर से भाग लिया। व्यापारियों ने शिअद प्रधान सुखबीर बादल को समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा निकल चुका है। प्रदेश में आप सरकार नहीं बल्कि गैंगस्टर्स राज है, नतीजतन कारोबारियों में दहशत का माहौल है। प्रधान सुखबीर बादल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में अकाली सरकार आने की सूरत में व्यापारियों की उक्त समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के व्यापारी, उद्योगपति, किसान और मजदूर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाएंगे। शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनते ही इंस्पेक्टरी राज खत्म करके, एकमुश्त टैक्स सिस्टम और सिंगल विंडो सिस्टम लागू करके और पंजाब में कानून व्यवस्था को बहाल करके अकाली दल की सरकार पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाएगी। कारोबारी हरप्रीत सिंह भाटिया, जजबीर सिंह आर्किटेक्ट ने जीएसटी रिफंड से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए अकाली सरकार बनने की सूरत में पहल के आधार पर उक्त समस्या का समाधान करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *