अकेला होने से आक्रामक हुआ हाथी…2 ग्रामीणों को कुचला:मरवाही में दो दिन में 2 की गई जान; वन विभाग ने जंगल जाने से रोका

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक दंतैल हाथी ने 2 लोगों की जान ले ली। शुक्रवार 2 मई को कटघोरा और मरवाही वन मंडल की सीमा पर स्थित कुम्हारी सानी गांव के रामदयाल को हाथी ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, 1 दिन पहले गुरुवार को इसी हाथी ने मरवाही के माड़ा कोट जंगल में पंडरीपानी के रहने वाले रामप्रसाद साय (55) को रौंदा था। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वन विभाग के मुताबिक, अकेला होने के कारण हाथी आक्रामक व्यवहार कर रहा है। बताया जा रहा है ये दंतैल कोरिया वन मंडल से मरवाही वन मंडल में आया है। इसने लोगों के घरों को और खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। सतर्क रहने और जंगल में न जाने की अपील वन विभाग हाथी पर लगातार नजर रख रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल में न जाने की अपील की है। चिंताजनक बात यह है कि कुछ वायरल वीडियो में युवक हाथी की तस्वीरें लेने उसके बिल्कुल करीब जाते दिख रहे हैं। वन विभाग ने इस तरह के खतरनाक व्यवहार से बचने की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *