अक्टूबर 2025 तक होना था चौरू बरवाड़ा मार्ग का काम:नियत समय बीतने के बाद ही आधा हो पाया काम

चौथ का बरवाड़ा से चौरू तक सड़क निर्माण का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। जिसके चलते हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मार्ग अक्टूबर 2025 तक पूरा होना था। जो अभी तक आधा भी नहीं हुआ है। यहां जगह-जगह गिट्टी और मिट्टी पड़ी होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चौथ माता के आने वाले भक्त भी परेशान हैं। इस मामले को लेकर विभाग की अभियंताओं को अवगत कराए जाने के बाद भी निर्माण कार्य में गति नहीं आने से लोग परेशान हैं। 11 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है कस्बे में चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में सबसे अधिक संख्या हाडोती क्षेत्र से आने वाली श्रद्धालुओं की रहती है। जिन्हें चौरू से चौथ का बरवाड़ा सड़क मार्ग का उपयोग करना होता है। इस सड़क मार्ग की लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए सरकार ने यहां पर सड़क को चौड़ा करने एवं नवीन बनाने के लिए स्वीकृति जारी की। जिसके तहत पुरानी सड़क को खोद दिया गया है। नवीन सड़क का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली होने के कारण आवागमन में यात्रियों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है और वाहनों के टायरों को नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही मिट्टी उड़ने से सड़क के किनारे खेतों में होने वाली फसल को भी नुकसान हो रहा है। इस मामले को लेकर PWD के Aen जितेंद्र कुमार ने बताया कि बजट की समस्या एवं लगातार बारिश होने से निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया है। अभी निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। मार्च अप्रैल तक इस सड़क को पूरा करने का पूरा प्रयास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *