अक्षय मेडिकल की जांच के दौरान पाई अनियमितता
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित अक्षय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर जांच की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाइयां एवं वेटरनरी दवाइयों में नियमानुसार लेवल नहीं पाया गया। दवाओं का रजिस्टर में नियमित रूप से संधारण होना नही पाया गया तथा बिल बुक भी नियमानुसार संधारित होना नही मिला। जांच के दौरान दो दवाओं के सैम्पल लिए गए, जिन्हें जांच हेतु ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी भोपाल भेजा गया है। उक्त अनियमिताओं को देखते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर के संचालक के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के तहत उचित कार्यवाही की बात औषधि निरीक्षक द्वारा कही गई है।


