अखंड नवधा रामायण में निकाली कलश यात्रा

जांजगीर | कन्हाईबंद (नैला) में जय श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित अखंड नवधा रामायण के शुभ अवसर पर 18 जनवरी रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा भैरव बाबा मंदिर से शुरू होकर माता दाई मंदिर में जल भरने के बाद पूरे ग्राम में भ्रमण कर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में गांव के युवा, महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में पूरी हुई। नवधा रामायण 9 दिनों तक निरंतर आयोजित होगा। यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर पवित्र कलश धारण कर चल रही थीं, जिनमें पवित्र जल, आम की पत्तियां और नारियल सजाए गए थे। पुरुष, युवा और बच्चे भी राम भक्ति में लीन होकर जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग को रंगबिरंगी झंडियों और फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के ग्रामीण और समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *