अखंड नाम कीर्तन में शामिल हुए मलयाली समाज के लोग

कोरबा | श्री अय्यप्पा शनिश्वर मंदिर, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कोरबा में रविवार को अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। 12 घंटे तक चले इस अखंड नाम कीर्तन का शुभारंभ सुबह 6.30 बजे हुआ जो शाम 6.30 बजे तक चला। जिसमें महिलाओं व पुरुषों की टोली अलग-अलग समय में शामिल होकर अखंड नाम कीर्तन को सफल बनाया। आयोजन में मलयाली समाज के लोग परिवार के साथ शामिल होकर जहां अय्यप्पा स्वामी का दर्शन लाभ लिए वहीं अखंड नाम कीर्तन का पुण्य भी प्राप्त किया। श्री अय्यप्पा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश सीएस ने बताया कि 26 दिसंबर को मंदिर परिसर में मंडल पूजा महोत्सव का 41 दिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुबह से पूजा अनुष्ठान होंगे जो देर शाम तक चलेगा। मंडल पूजा महोत्सव में मलयाली समाज के साथ ही सर्व समाज के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *