धालभूमगढ़ । धालभूमगढ़ स्टेशन चौक स्थित कालीमंदिर परिसर में रामनवमी अखाड़ा समिति धालभूमगढ़ की बैठक अवधेश चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही रामनवमी जुलूस को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव राजेश सिंह, उपाध्यक्ष असित सेन, कोषाध्यक्ष विवेक दास, कार्यकारिणी सदस्य में अर्जुन ठाकुर, विशाल राव, अमन ओझा, चंदन चौधरी, आनंद मिश्रा, सलिल महतो, दिलीप पांडे, अंबिका दास, सुभाष चौबे, ओम प्रकाश सिंह आदि का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं जुलूस संचालन में अवधेश चौबे, ललन झा, मनोज चौबे, निर्मल मिश्रा, प्रदीप महतो, गुलशन कुमार, सुशांत चौबे, राहुल सेनगुप्ता को रखा गया है।


