अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन अखंड है:भाजपा मिल्कीपुर हारेगी, गन पॉइंट पर कोई वोट देने से रोके तो कार्यकर्ता फैसला लें

इंडी गठबंधन में बढ़ती रार के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा- इंडी गठबंधन अखंड है और मजबूती के साथ खड़ा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा हारेगी। उन्होंने (भाजपा) सात चुनाव लूटे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। पुलिसवालों ने मशीन पर बार-बार बटन दबाई। फोरेंसिक जांच हो तो यह साफ हो जाएगा कि एक ही व्यक्ति ने कई बार वोट डाले। जो अधिकारी चुनाव में बेइमानी कर रहे थे, वे खुद कह रहे थे- क्या करें, मजबूरी है। रविवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में विवेकानंद की जयंती पर ये बातें कहीं। अगर कुंदरकी और रामपुर की तरह मिल्कीपुर में महिलाओं को गन पॉइंट पर रोका गया, तो क्या करेंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा- यह सवाल बड़ा है। मैं कार्यकर्ताओं से यही कहना चाहता हूं कि इन बातों को अपने मन में रखें। उस समय जो फैसला लेना हो, वह तुरंत लीजिए। अखिलेश की 3 बड़ी बातें पढ़िए- 1- कुछ लोग कुंभ में पाप धोने जाते हैं
कुंभ में जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- मैं हमेशा कुंभ में गया हूं। कहिए तो पिक्चर शेयर कर सकता हूं। उन लोगों को भी अपनी तस्वीरें शेयर करनी चाहिए, जो दूसरों को गंगा में नहाने को कहते हैं। कुछ लोग कुंभ में दान-पुण्य के लिए जाते हैं, तो कुछ अपने पाप धोने के लिए। 2- कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे की जांच हो
कन्नौज रेलवे स्टेशन में हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। अंग्रेजों के जमाने में बने स्टेशन अब भी वैसे ही बने हुए हैं। अगर उन्हें पुनर्स्थापित (रिस्टोर) किया गया होता, तो यह बेहतर होता। भगवान की कृपा से किसी की जान नहीं गई, यह एक बड़ी राहत की बात है। इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए। 3- विवेकानंद जी ने कहा था- धर्म से अधिक देश को रोटी की जरूरत
स्वामी विवेकानंद ने कहा था- हम उस देश से आते हैं, जिसने दुनिया को सहिष्णुता (टॉलरेंस) और सार्वभौमिक स्वीकृति (यूनिवर्सल ऐक्सेप्टेंस) का अर्थ सिखाया है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। भारत का परिचय पूरी दुनिया में सबसे पहले स्वामी विवेकानंद ने ही दिया। उनके विचार हमें सही रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा था- धर्म से अधिक देश को रोटी की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद की बातों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। ————————————- अखिलेश यादव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश बोले- यूपी सीएम आवास में शिवलिंग, खुदाई हो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी के मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है। उसकी भी खुदाई होनी चाहिए। उन्होंने राजभवन में भी बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *