अचानक बढ़ी गर्मी से मौसमी बीमारियां हावी एमजीएच के ओपीडी में लगी मरीजों की कतार

बांसवाड़ा| जिले में अचानक बढ़ी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बीच अस्पताल प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल के आउटडोर में सुबह से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। पर्ची काउंटर पर लंबी लाइनें लगने से मरीजों को देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें एक से दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि मौसम में अचानक आए परिवर्तन के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुजुर्ग और छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौसम की मार से बचने के लिए डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में धूप से बचें, पर्याप्त पानी पीएं, बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। तेज बुखार या लगातार खांसी की शिकायत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *