अचानक शराब दुकान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश ने कसा तंज:बोले- शिकायतें दवा में कमीशन की, लेकिन दारू दुकान का निरीक्षण कर रहे श्याम बिहारी

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर अचानक पेंड्रा की शराब दुकान का निरीक्षण किया। मंत्री ने दुकान में उपलब्ध शराब की सभी वैरायटी और स्टॉक की जानकारी ली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बॉर्डर इलाका होने के कारण यहां सभी प्रकार की शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शराब दुकानों का सफल संचालन और अवैध बिक्री रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं, मंत्री के निरीक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शिकायतें दवा की हैं, दवा में कमीशन की हैं पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सुशासन तिहार चकाचक चल रहा है‌। पिछली सरकार पर लगाया आरोप जायसवाल ने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि वह कुछ विशेष ब्रांड की शराब ही उपलब्ध करा रही थी, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शराब की छत्तीसगढ़ में अवैध बिक्री रोकना उनकी जिम्मेदारी है। धीरे-धीरे हो रही शराबबंदी – मंत्री श्याम बिहारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा नहीं था। हालांकि, वे धीरे-धीरे शराबबंदी की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस निरीक्षण को सतत निगरानी का हिस्सा बताया। इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी भी मौजूद थीं। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… CBI की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:भूपेश बोले-सरकार प्रदीप मिश्रा से मदद ले, वे मंत्र फूंकते और सौरभ चंद्राकर को भारत ले आते छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और कई नेताओं पर CBI ने छापेमार कार्रवाई की। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, हमने महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *