अचिलेश्वर महादेव मंदिर में चार पहर रुद्राभिषेक:महाशिवरात्रि पर निकलेगी बारात; ओरछा में गूंजेंगे भोलेनाथ के जयकारे

निवाड़ी जिले में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आध्यात्मिक माहौल है। मंदिरों को सजावट, फूल बंगले, रुद्राभिषेक से सजाया गया। आज रात शिव जी की बारात निकाली जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा, पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। निवाड़ी के अचिलेश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक पुष्प सज्जा और बिजली सज्जा से सजाया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, यहां चारों पहर महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु पूरी रात जागरण कर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करेंगे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन और जलाभिषेक के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। बारात नैनसुख पहाड़ी शिव मंदिर से निकलेगी नैनसुख पहाड़ी शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करेगी। ढोल-नगाड़े, डमरू और झांकियों के साथ शहर बारात का स्वागत करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शक्ति भैरव क्षेत्र के भोले बाबा मंदिर और तरिचर कला के पालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महाशिवरात्रि पर सुबह से पहुंच रहे भक्त ओरछा स्थित बेत्रवैश्वर महादेव मंदिर को भी महाशिवरात्रि के लिए आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष तिवारी ने बताया कि सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए उचित व्यवस्थाएं की हैं। यहां भी महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम को ओरछा में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिससे रामनगरी शिव के जयकारों से गूंज उठेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *