जालंधर | सिविल सर्जन दफ्तर में डॉ. गुरमीत लाल की तरफ से “एनपीसीडीसीएस’ विषय पर गणतंत्र दिवस के मौके झांकी प्रदर्शित करने वाली छात्राओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को सिविल सर्जन ने शहीद बाबू लाभ सिंह नर्सिंग स्कूल की एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों व स्टाफ को सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने सभी स्टाफ को भविष्य में भी सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एएनएम मनदीप कौर, आशा वर्कर नीतू व संतोष, नर्सिंग विद्यार्थी प्रदीप, मनीषा, वरिंदर जीत व दीया को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम अपनी सोच अच्छी रखते हुए समाज को नई दिशा दिखाएं। इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश चोपड़ा, जिला समूह शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गुरदीप सिंह, डिप्टी एमईआईओ असीम शर्मा एवं जिला बीसीसी समन्वयक नीरज शर्मा आदि मैजूद रहे।


