महासमुंद| महासमुंद नगर के शासकीय डीएमएस हायर सेकंडरी स्कूल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया। साथ ही उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है। बच्चें देश का भविष्य है, अगर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर उत्तरोत्तर प्रगति के नए सोपान स्थापित करने कहा। देश के भविष्य के लिए यह जरूरी है कि युवाओं में शिक्षा का प्रसार हो। इसके लिए उनकी शिक्षा की नींव मजबूत होनी जरूरी है। इससे हमारे देश का भविष्य मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपको अलग अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता, गुरुजनों, अपने शहर, राज्य एवं देश का मान बढ़ाना है।