भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला के चोगावां रोड पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर के बाद बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 2 बाल बाल बच गए। मृतक की पहचान गांव जतिंदर सिंह निवासी गांव मियादियां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। वही एएसआई बलदेव राज ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला भी दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भतीजे आकाशदीप ने बताया कि चाचा और पिता हरिके पतन में काम करके आ रहे थे। चौगावां रोड पर दोनों बस से उतरे थे और उन्हें बाइक पर घर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक उनके मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे चाचा ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता और वह बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि उसके चाचा की 2 बेटियां हैं और उनकी मौत के बाद परिवार का गुजारा कैसे होगा।


