अजनाला के 3 श्मशानघाटों का होगा रेनोवेशन: धालीवाल

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला शहर के 3 श्मशानघाटों के रेनोवेशन प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे। विधायक ने बताया कि पहले इन श्मशान घाटों में जगह कम होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। अब विशेष ग्रांट के जरिए इन्हें बड़ा किया जा रहा है और नई चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। धालीवाल ने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व में अजनाला हलके की गलियों, नालियों, पार्कों और छप्पड़ों (तलाबों) का नवीनीकरण युद्ध स्तर पर जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *