अजमेर की आनासागर से एक मीटर तक निकालेंगे मिट्टी:78 करोड़ का प्रस्ताव तैयार; स्पीकर देवनानी ने किया झील का दौरा, दिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को राज्य सरकार की बजट घोषणाओं तथा शहर से जुड़े विकास कार्यों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आनासागर झील में मिट्टी निकालने के कार्य पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर जाकर विभागीय अधिकारियों की योजना को समझा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत झील से करीब एक मीटर तक मिट्टी निकाली जाएगी। इस पर करीब 78 करोड़ रूपए की लागत आएगी। देवनानी ने कहा कि झील में सभी तरफ से मिट्टी निकाली जाए ताकि बारिश का ज्यादा पानी आ सके। इसके साथ ही सेवन वंडर की खाली जमीन तक भी पानी का भराव हो। इसके लिए यहां खुदाई कर इसे झील के स्तर तक लाया जाए।
चार नई सड़कों के प्रस्ताव तैयार करें देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि शहर में चार नई सड़कों के विकास व विस्तार के प्रपोजल तैयार किए जाए। इसके तहत नगर निगम के नए कार्यालय से लोहागल होते हुए नागौर हाईवे, स्टीफन चौराहे से माकड़वाली होते हुए नागौर हाईवे, पृथ्वीराज नगर से रातीडांग, चौरसियावास होते हुए नौसरघाटी तथा रेयान स्कूल से हाथीखेड़ा होते हुए वरूण सागर व खरेकड़ी रोड़ तक नई सड़क तैयार करवाई जाए।
ये निर्देश भी दिए …………. पढें ये खबर भी… अजमेर में लोगों को गंदगी-आवारा जानवरों से मिलेगी राहत:गली-मोहल्लों में अब नजर नहीं आएंगे डिपो, केवल तीन जगह होगा कचरा संग्रहण अजमेर शहर में अब सड़कों, मुख्य मार्गों व गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरा डिपो नहीं दिखाई देंगे। इससे यहां फैलने वाली गंदगी, बदबू व आवारा जानवरों के जमावडे़ से शहरवासियों को राहत मिलेगी। शहर में अब केवल तीन जगह ही कचरा डिपो बनाए जाएंगे। यहां से कचरा सीधे माखुपुरा में बने कचरा डिपो भेजा जाएगा। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *