अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में तलाशी के दौरान बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहित गोदारा व लॉरेंस गैंग से जुडे़ हैं। पांचों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह ने बताया- 11 दिसंबर को प्रशिक्षु आईपीएस अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हाई सिक्योरिटी जेल में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान एक वार्ड में बंद हार्डकोर बंदियों के पास से दो स्मार्ट वॉच, सिम सहित इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स मिले थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पूर्व में पुलिस ने हार्डकोर बंदी पंजाब निवासी सचिन उर्फ संदीप थापन(31), जिला चूरू निवासी दिनेश डागर(35) और जिला सीकर निवासी गुलजारी (36) को गत दिनों गिरफ्तार किया था। अब तीन सुनील, पिन्टू, अभिषेक, सुमित, रामवीर को और प्रोडक्शन वारंट से जेल से गिरफ्तार किया। ये आरोपी रोहित गोदारा व लोरेंस गैंग से जुडे़ है और पांचों से पूछताछ की जा रही है। …………. पढें ये खबर भी…. महिला मर्डर मामले में तीन दिन बाद भी सुराग नहीं:मकान की रसोई में मिला था शव, बेटे ने पिता पर जताया था शक अजमेर के माखुपुरा में मकान की रसोई में तीन दिन पहले मिले 51 साल की महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि महिला मोहिनी देवी (51) पत्नी भागचंद का अपने माखुपुरा स्थित घर की रसोई में गुरुवार शाम को शव मिला था। मृतका के बेटे अजयसिंह ने पिता पर ही हत्या करने का शक जताया था। पूरी खबर पढें


