भगवान भोलेनाथ को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को भक्तिभाव, श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।शहरवासी भगवान शिवजी की पूजा अर्चना, स्तुति व अराधना में लीन है। मंदिरों व शिवालयों में ओम नमः शिवायः’, ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ के जयघोष की गूंज है। जल, दूध, दही, शहद, भांग, बिल्वपत्र, आंकड़े के पुष्प, फल, गन्ने के रस आदि से शिवपरिवार की पूजा की जा रही। दुग्धाभिषेक, सहस्त्रधारा, रूद्रीपाठ सहित कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शिव परिवार का केसर, इत्र, चंदन एवं फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों व शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया। अजमेर में श्री झरनेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से झरनेश्वर महादेव मंदिर, अंदर कोट में रविवार को मंदिर में श्रद्धालु भोले का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। यहां 11 हजार लीटर ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। फोटोज में देखें मंदिरों के नजारे…


