अजमेर के होटल में दूसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट:फंसी युवती को गेट तोड़कर निकाला, हालत गंभीर; रिश्तेदार को मिठाई देने रूम में गई थी

अजमेर के होटल मोरेस्तो में दूसरी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिर गई। लिफ्ट में मौजूद एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। रिश्तेदारों ने लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। बाद में युवती को एम्बुलेंस से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना गुरुवार को दोपहर 12 बजे अजय नगर में हुई। जानकारी के अनुसार, युवती अपने रिश्तेदार को कमरे में मिठाई देने गई थी। लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार का आरोप है कि होटल की लिफ्ट पहले से भी खराब थी। लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। परिवार ने होटल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… गेट तोड़कर युवती को बाहर निकाला रामगंज थाने के ASI शिव कुमार ने बताया- विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली बरखा (22) होटल के रूम नंबर 206 में एक रिश्तेदार को मिठाई देने के लिए गई थी। जब वह अकेली लिफ्ट में आने लगी तो लिफ्ट नीचे आ गिरी। लोगों ने बाद में गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आज मेरे बेटे की शादी थी बीकानेर निवासी अनिल कुमार ने बताया- आज मेरे बेटे की शादी थी। उसके लिए यह होटल बुक किया था। रिश्तेदार की बेटी हमें होटल में मिठाई देने आई थी। घर जाते समय यह हादसा हो गया। होटल वालों ने जानकारी छिपाई बरखा के पिता दौलत ने बताया- होटल की लिफ्ट पहले भी खराब हो गई थी। होटल वालों ने यह जानकारी मेरे रिश्तेदारों से छिपाई थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *