अजमेर-डिस्कॉम ने 10 मृत कर्मचारियों के परिवारों को दी नौकरी:7 को वाणिज्यिक सहायक व 3 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर पोस्टिंग

अजमेर डिस्कॉम ने 10 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी है। इनमें से 7 आश्रितों को वाणिज्यिक सहायक-II के पद पर और 3 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी पोस्टिंग ब्यावर, सीकर, झुंझुनू और राजसमंद जिलों में की गई है नियुक्त होने वाले कर्मचारियों में 4 महिलाएं व 6 पुरुष हैं। डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक के.पी. वर्मा की मंजूरी के बाद सचिव सीमा शर्मा ने यह नियुक्ति आदेश जारी किए। वर्मा ने बताया कि दो साल तक यह कर्मचारी प्रोबेशन पर रहेंगे। प्रोबेशन पीरियड में वाणिज्यिक सहायक द्वितीय को 14600 रुपए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 12600 रुपए महीने सैलरी मिलेगी। इनको मिली पोस्टिंग… ……….. पढें ये खबर भी…. अजमेर में राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों से होली:श्याम फाग महोत्सव मनाया, भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात मदार गेट के कस्तूरबा अस्पताल में श्याम फाग महोत्सव मनाया। बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने इत्र, गुलाब जल और फूलों से होली खेली। (पूरी खबर पढें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *