अजमेर दरगाह के लिए पदयात्रा हुई रवाना, किया स्वागत:अजमेर दरगाह पर दायर केस को कानूनी तरीके से खत्म करने, भाईचारे को लेकर एआईएमआईएम 7 कार्यकार्य हुए रवाना

अजमेर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह पर दायर केस को कानूनी तरीके से खत्म करने को लेकर एआईएमआईएम की ओर से पदयात्रा बुधवार को शुरु हुई। इस दौरान शहर में कई जगह पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पार्टी के लीगल एडवाईजर एडवोकेट काशिफ़ जुबैरी ने बताया कि नो गजे बाबा पुराने पुल से यात्रा रवाना होकर घंटाघर, काफला बाजार से बड़ा कुआ होते हुए देवली रोड से निकली। यह पदयात्रा हाइवे से होते हुए टोडारायसिंह, सरवाड़ और नसीराबाद से होकर अजमेर पहुंचेगी। जहां अजमेर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज दरगाह पर दायर केस को कानूनी तरीके से खत्म करने व राष्ट्रीय एकता को मजबूती को लेकर दुआ की जाएगी। वही अजमेर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि गत दिनों अजमेर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज दरगाह पहले मंदिर होने का दावा हिंदु संगठन के लोगों ने कोर्ट में किया था। इस याचिका को कोर्ट ने सुनने योग्य माना था। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है। इसको लेकर कई लोगों में आपसी भाईचारा बिगड़ा है। इस भाईचारे को क़ायम रखने और इस केस को कानूनी रूप से खत्म करने को लेकर टोंक से कई पदयात्री अजमेर दरगाह के लिए आज रवाना हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *